टीबी, हैपेटाइटिस बी संक्रमित शरणार्थियों से डरा अमेरिका
अमेरिका पहुंचे शरणार्थी बच्चों में कुछ बीमारियों का खतरा स्थानीय बच्चों से कई गुना ज्यादा है। इतना ही नहीं इनमें से कुछ बीमारियां संक्रमण से फैलती हैं। इससे वहां भी बीमारियां पांव पसार सकती हैं। अमेरिकन जनरल ऑफ पब्लिक हेल्थ की हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका और यूरोप में शरण पाने की कोशिश कर रहे शरणार्थियों को नई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
बीमार हैं बच्चे
रिपोर्ट में कहा गया है कि भूटान, म्यांमार, कांगो, इथोपिया, इराक और सोमालिया से आए बच्चों में बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा है। ये बच्चे अमेरिका पहुंचने से पहले ग्रामीण इलाकों और शरणार्थी शिविर में रहते थे। वहां उनको स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। ये बच्चे साल 2006 से 2012 के बीच अमेरिका पहुंचे हैं।
बच्चों में मिलीं बीमारियां
हैपेटाइटिस बी
देश अमेरिकी बच्चों की तुलना में बीमारी का खतरा (फीसदी में)
कांगो 788
म्यांमार-थाइलैंड 771
इथोपिया 405
सोमालिया 297
टीबी
देश अमेरिकी बच्चों की तुलना में बीमारी का खतरा (फीसदी में)
इथोपिया 128
सोमालिया 124
म्यांमार-मलेशिया 112
कांगो 111
थाइलैंड 52
इराक 34
एस.स्टीरकोरालिस यानि गोलकृमी
देश अमेरिकी बच्चों की तुलना में बीमारी का खतरा (फीसदी में)
इराक 239
इथोपिया 200
कांगो 168
म्यांमार-थाइलैंड 142
सोमालिया 68
मलेशिया 50
No comments:
Post a Comment